राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ट्रंप ने रोकी दुनिया की मदद

donald trump tariffImage Source: ANI

donald trump:  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हैरान करने वाले फैसलों का सिलसिला जारी है। उन्होंने अब दुनिया भर के देशों को मिलने वाली अमेरिकी मदद बंद कर दी है।

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार से इजराइल, मिस्र और फूड प्रोग्राम को छोड़ कर दुनिया भर के देशों को मिलने वाली सभी मदद पर रोक लगा दी है।( donald trump)

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक आदेश से गरीब देशों को मिलने वाली स्वास्थ्य मदद पर भी रोक लगा दी गई है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों और दूतावासों को इस संबंध में नोटिस भेजा है। इस नोटिस की कॉपी लीक हो गई।( donald trump)

यह नोटिस ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद जारी किए गए कार्यकारी आदेश के बाद जारी हुआ। इसमें विदेश नीति की समीक्षा करने तक अगले तीन महीने के लिए विदेश में दी जाने वाली सभी प्रकार की सहायता पर रोक लगा दी गई है।

ट्रंप प्रशासन के इस आदेश के बाद दुनिया भर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार से जुड़ी कई परियोजनाओं के बंद होने का खतरा बढ़ गया है।

also read: इस साल सिर्फ 30 लोगों को पद्म श्री सम्मान

गौरतलब है कि अमेरिका इन सभी मानवीय मदद के लिए चलने वाली परियोजनाओं को सबसे ज्यादा फंड्स मुहैया कराता है।( donald trump)

माना जा रहा है कि अमेरिकी सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर यूक्रेन पर पड़ सकता है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को रूस से मुकाबला करने के लिए अरबों डॉलर की सैन्य मदद मिली थी।

अब रूस और यूक्रेन युद्ध के तीन साल होने जा रहे हैं। अमेरिकी मदद रोकने से यूक्रेन का अभियान कमजोर पड़ेगा और रूस को इसका फायदा होगा।( donald trump)

बहरहाल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी यूएसएड के एक अधिकारी ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से कहा कि उसने यूक्रेन में काम कर रहे अपने सभी अधिकारियों को काम बंद करने को कहा है।

अधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं को रोका गया है उनमें स्कूलों को सहायता, आपातकालीन मातृ देखभाल और बच्चों के टीकाकरण जैसे स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रम भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका ने साल 2023 में यूक्रेन को 17.2 बिलियन डॉलर यानी करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की मदद दी।

इसी अवधि में उसने इजराइल को करीब 28 हजार करोड़ और मिस्र को 11 हजार करोड़ रुपए की मदद दी।

इजराइल और मिस्र दोनों ही देश अमेरिका के लिए रणनीतिक महत्व वाले हैं। तभी इनकी मदद नहीं रोकी गई है।( donald trump)

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *