Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का निधन

दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल ने अभी उनकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे में आग लगाए जाने से जुड़े मामले में 17 दिसंबर 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Also Read : झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर अदालत की रोक

कुमार तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली की एक अदालत ने भी दंगों के दौरान दो सिखों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में फरवरी 2025 में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कुमार ने बाहरी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उन्होंने 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version