Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आजादी दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों का ऐलान

New Delhi, Jan 26 (ANI): President Droupadi Murmu confers the gallantry award, Ashoka Chakra, to Group Captain Shubhanshu Shukla during the 77th Republic Parade, at Kartavya Path in New Delhi on Monday. (DPR PMO/ANI Photo)

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त को सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। राजपूताना राइफल्स के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। वे फिलहाल 44 असम राइफल्स में तैनात हैं।

उनके नाम के साथ सेना मेडल भी दर्ज है। इससे पहले जून 2026 में उन्हें भारत और म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के विरुद्ध चलाए गए एक साहसिक अभियान के दौरान अद्वितीय वीरता दिखाने के लिए शौर्य चक्र मिल चुका है। इन अवॉर्ड में एक नाम आर्मी डॉग टायसन का भी है, जिसे ऑपरेशन रक्षक के तहत मेंशन इन डिस्पैचेस में शामिल किया गया है। इस साल नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल (वीरता), तीन नौसेना मेडल (वीरता) और पांच वायु सेना मेडल (वीरता) की घोषणा हुई है।

Exit mobile version