Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

टेलीग्राम के पीछे पड़ी सरकार

नई दिल्ली। नीट यूजी की परीक्षा के दौरान टेलीग्राम पर पाबंदी लगाने के बाद अब सरकार ने उसके लिए नया फरमान जारी किया है। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दे। ऐसा होता है तो लोगों मुफ्त में फिल्में और ओटीटी के सीरीज नहीं देख पाएंगे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। टेलीग्राम को तीन दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। इससे पहले टेलीग्राम को जो जुलाई को एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें सूचना व प्रौद्योगिक मंत्रालय ने यूजरनेम फीचर और यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल पूछे थे।

दूसरे नोटिस को लेकर बताया जा रहा है कि सरकार ने टेलीग्राम से कहा वह एक्शन लेने के लिए शिकायतों का इंतजार न करें। सरकार ने कहा कि पायरेटेड कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के लिए वह पुख्ता सिस्टम बनाए। सरकार ने कंपनी को बार बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स, अकाउंट्स, एडमिनिस्ट्रेटर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ कदम उठाने का निर्देश दिया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसा कंटेंट मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version