Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उप सभापति

New Delhi, Feb 12 (ANI): Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh conducts the proceedings of the house during the Budget Session of Parliament, in New Delhi on Thursday. (Sansad TV/ANI Video Grab)

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति बने हैं। उन्हें शुक्रवार को निर्विरोध चुना गया। विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया था। यह पहली बार हुआ है, जब किसी मनोनीत सदस्य को राज्यसभा का उप सभापति चुना गया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हुआ था और राष्ट्रपति ने उन्हें 10 अप्रैल को उच्च सदन के लिए मनोनीत किया।

बहरहार, उप सभापति पद के लिए हरिवंश के समर्थन में राज्यसभा सचिवालय को पांच प्रस्ताव मिले। सदन के नेता जेपी नड्डा ने पहला प्रस्ताव रखा, जबकि दूसरा प्रस्ताव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया। उनेक चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘लगातार तीसरी बार उप सभापति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को आप पर गहरा भरोसा है। बीते समय में आपके अनुभव का सदन को लाभ मिला है। आपने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है’।

Exit mobile version