Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

साणंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। साणंद में स्थित सीजी सेमी के ओएसएटी प्लांट में शनिवार से प्रोडक्शन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्लांट में हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी। उन्होंने बताया कि यहां पर हर साल पांच सौ करोड़ चिप बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता और निर्यातक देश बन गया है। मोदी ने कहा, ‘हम मोबाइल, इलेकट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के साथ वह चिप भी बनाएंगे, जिनसे पूरी दुनिया चलती है’। उन्होंने कहा, ‘20 साल पहले मैंने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए पूरी प्लानिंग बनाई। उस समय की केंद्र सरकार बड़े बयान दे रही थी तो कई कंपनियां आईं भी लेकिन केंद्र सरकार को उस समय क्या हो गया, उनके पैरों में बेड़ियां लग गईं और बात आगे नहीं बढ़ पाई’।

Exit mobile version