भुवनेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई का एक और डेटा सेंटर चालू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओडिशा के खुर्दा जिले में बने आरबीआई के दूसरे डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर के पास इन्फो वैली-दो में 18.55 एकड़ में बना यह परिसर नवी मुंबई के आरबीआई के मुख्य डेटा सेंटर के डिजास्टर रिकवरी बैकअप के रूप में काम करेगा।
इसका अर्थ है कि अगर किसी प्राकृतिक आपदा, तबाही, हमले में मुंबई वाला डेटा सेंटर प्रभावित होता है तो ओडिशा सेंटर से बैकअप जारी रहेगा। इसका लाभ यह होगा कि किसी भी आपात स्थिति में देश के पूरे बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम यानी यूपीआई, आरटीजीएस, एनईएफटी में रुकावट नहीं आएगी।
