India-Indonesia agreements: गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने भारत के दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई अहम समझौतों पर दस्तखत हुए।
दोनों देश दोपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए। साथ ही रक्षा विनिर्माण क्षेत्र से लेकर डिजिटल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास करने और एक दूसरे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामरिक क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा समझौते किए।
शनिवार को हुई दोपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों में जो समझौते हुए उनमें एक अहम समझौता यह है कि दोनों देश रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और आपूर्ति शृंखला पर मिल कर काम करेंगे।(India-Indonesia agreements)
इसके साथ ही दोनों देश समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने में सहयोग करेंगे। दोनों देशों के बीच फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है।
इसके अलावा भारत इंडोनेशिया के साथ स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां शेयर करेगा, दोनों देशों की आपदा प्रबंधन एजेंसियां संयुक्त अभ्यास करेंगी और इंडोनेशिया के प्रम्बानन हिंदू मंदिर के संरक्षण में भारत सहयोग देगा।(India-Indonesia agreements)
also read: मध्य प्रदेश शराबबंदी की ओर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच शिखर वार्ता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रबोवो का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के बाद अपने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था।(India-Indonesia agreements)
यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में स्वागत करता हूं’।
इस मौके पर राष्ट्रपति सुबियांतों ने कहा, ‘इंडोनेशिया भारत को बहुत अच्छा दोस्त मानता है।(India-Indonesia agreements)
भारत उन पहले देशों में से एक था, शायद पहला देश, जिसने हमारी स्वतंत्रता को मान्यता दी, स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में हमारा समर्थन किया, हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारी मदद के लिए क्या किया’।
राष्ट्रपति प्रबोवो का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत(India-Indonesia agreements)
राष्ट्रपति प्रबोवो ने भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने की खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वे दो गुना सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
बाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को और मजबूत करेगी।
जायसवाल ने इसे भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक महत्वपूर्ण साझेदार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।(India-Indonesia agreements)
इससे पहले राष्ट्रपति प्रबोवो शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। प्रबोवो ने वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।