Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अंगोला से गैस खरीदेगा भारत

नई दिल्ली। भारत की पेट्रोलियम कंपनियां तेल और गैस की खरीद के लिए नए देशों से बात कर रही हैं और दूसरे समुद्री रास्ते से उन्हें लाने के उपायों पर काम कर रही हैं। इसी प्रयास में भारत की कंपनियों ने अफ्रीकी देश अंगोला से गैस खरीदने की चर्चा शुरू की है। बताया जा रहा है कि सरकारी तेल और गैस कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल आदि अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही हैं।

खबरों के मुताबिक, भारत की तेल रिफाइनिंग मार्केटिंग कंपनियां सोनानगोल के साथ लंबे समय का समझौता करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। गौरतलब है कि होरमुज की खाड़ी बंद होने से खाड़ी देशों की गैस भारत नहीं आ पा रही है। लेकिन अगर अंगोला से करार हो जाता है तो जहाज अटलांटिक और अरब सागर से होते हुए सीधे भारत पहुंचेंगे। उन्हें होरमुज की खाड़ी से नहीं गुजरना होगा। अफ्रीका से गैस सप्लाई अमेरिका की तुलना में बहुत कम दिन में यानी 10 से 15 दिन जल्दी भारत पहुंच जाएगी।

अगर यह करार होता है, तो अंगोला पहली बार भारत को रसोई गैस की आपूर्ति करेगा। भारतीय कंपनियां एलपीजी की खरीद के लिए एक साल और एलएनजी के लिए कम से कम 10 साल का करार करने पर विचार कर रही हैं। अंगोला के पास करीब 4.6 ट्रिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का भंडार है और वह पहले से ही भारत को कच्चा तेल और एलएनजी सप्लाई करता रहा है। भारत ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया और से भी गैस आयात की संभावना तलाश रहा है।

Exit mobile version