Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यूएई में हमले में सुरक्षित रहा भारतीय जहाज

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के एक भारतीय जहाज के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। भारत का एक जहाज शनिवार को क्षतिग्रस्त होने से बच गया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि शनिवार को यूएई के फुजैराह ऑयल टर्मिनलपर हमला हुआ था। इस दौरान भारतीय झंडे वाला एक जहाज वहां तेल भर रहा था। सरकार की ओर से बताया गया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय स्टॉफ सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के विदेश मंत्रियों से बातचीत की थी।

बहरहाल, पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया है कि भारत के जहाज ने करीब 80 हजार मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लोड किया और अब सुरक्षित रूप से भारत की ओर रवाना हो गया है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में पिछले 16 दिन से जंग चल रही है और इससे तेल व गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांक ईरान ने भारत के जहाजों को होरमुज की खाड़ी से गुजरने की इजाजत दी है, जिसके बाद दो जहाज वहां से निकले हैं।

Exit mobile version