Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेजन के डाटा सेंटर पर ईरान का हमला

नई दिल्ली। ईरान ने अपनी घोषणा के मुताबिक अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उसने बुधवार की शाम को बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के एक डेटा सेंटर पर हमला किया। खबरों के मुताबिक ईरान के हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि इससे अमेजन के क्लाउड सर्विस को नुकसान हुआ है। इससे पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने सिर्फ इतना कहा था कि एक कंपनी की इमारत में आग लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही थी। हालांकि उस समय कंपनी का नाम नहीं बताया गया था।

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी ने ऐलान किया था वह पश्चिम एशिया में काम कर रही 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बना कर हमला कर सकता है। आईआरजीसी ने माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी बड़ी कंपनियों की एक सूची भी जारी की थी। ईरान ने अपने देश में यूनिवर्सिटी और रिसर्च फैसिलिटी पर अमेरिका के हमले के बाद खाड़ी देशों में अमेरिकी यूनिवर्सिटीज के कैम्पस और अमेरिकी कंपनियों पर हमले का ऐलान किया था।

Exit mobile version