Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी, शाह पर केजरीवाल का हमला

New Delhi, Aug 28 (ANI): Aam Aadmi Party National Convener, Arvind Kejriwal, addresses a press conference, at AAP Headquarters in New Delhi on Thursday. (Jitender Gupta/ANI Photo)

नई दिल्ली। शराब नीति मामले से जुड़े कथित घोटाले में बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक जनसभा की। उन्होंने इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि कथित शराब घोटाले में कोर्ट का फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर जोरदार तमाचा है। अपनी अपनी जनसभा में कांग्रेस के ऊपर भी निशाना साधा।

केजरीवाल ने मोदी और शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए मोदी जी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे’। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी और शाह पर चार साल तक परेशान करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत ने उनको बरी किया। उन्होंने रैली में विशेष अदालत के फैसले की तारीफ की। केजरीवाल ने इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के लोगों के पक्ष में बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रैली में कहा, ‘बीजेपी नेताओं ने मुझ पर एक सौ करोड़ रुपए लेने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन अदालत ने कहा कि केस फर्जी है। अदालत का फैसला मोदी, अमित शाह और बीजेपी के लिए करारा जवाब है। आप को खत्म करने के लिए खुद प्रधानमंत्री इस केस की निगरानी कर रहे थे’। इससे पहले शनिवार को केजरीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version