Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मणिपुरी संगीतकार की दिल्ली में पीट पीट कर हत्या

gujarat university hostel Afghanistan Student

gujarat university hostel Afghanistan Student

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मणिपुर के एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर देने की गंभीर वारदात हुई है। घटना राजधानी किलोकरी गांव की है, जहां बताया जा रहा है कि शोर शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर मणिपुर के संगीतकार सी विक्रम सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। वे 54 साल के थे। उनकी मां चोंगथम कमला मणिपुर की मशहूर गायिका हैं।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। चोट के कारण विक्रम सिंह की मौत हो गई। वारदात छह सितंबर यानी रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। विक्रम सिंह कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वे मैतेई समुदाय से थे। उनके बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विक्रम सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके युवकों ने घर में घुसकर उन पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। विक्रम सिंह मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

Exit mobile version