Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शहीद दिवस से पहले महबूबा नजरबंद

Anantnag, Jun 10 (ANI): Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party (PDP) President Mehbooba Mufti addresses local businessmen, taxi drivers, hoteliers, pony walas and civil society members, at Pahalgam in Anantnag on Tuesday. (jkpdp X/ANI Photo)

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में हर साल 13 जुलाई को मनाए जाने वाले शहीद दिवस से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने दावा किया है कि पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मां को नजरबंद किए जाने का दावा किया। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

इल्तिजा ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल होने के दावों के बावजूद विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय सरकार भी पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। उनके मुताबिक, सिधरा में पुलिस घरों को गिरा रही है और जरूरत पड़ने पर विरोधियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 13 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में श्रीनगर की केंद्रीय जेल के बाहर डोगरा सेना की गोलीबारी में मारे गए 22 लोगों की याद में मनाया जाता है। पहले 13 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश होता था। लेकिन वर्ष 2020 में उप राज्यपाल प्रशासन ने 13 जुलाई को राजपत्रित अवकाशों की सूची से हटा दिया था।

Exit mobile version