Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने जंग जल्दी खत्म करने की अपील की

New Delhi, Nov 26 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks during the virtual inauguration of the Safran Aircraft Engine Services India (SAESI) facility located at the GMR Aerospace and Industrial Park – SEZ, at Hyderabad, in New Delhi on Wednesday. (ANI Video Grab)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग और रूस व यूक्रेन में पिछले चार साल से जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की है। मोदी ने गुरुवार को कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने इससे पहले भी संवाद और कूटनीति से मसले हल करने की सलाह दी थी।

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ दोपक्षीय वार्ता के बाद पश्चिम एशिया और यूक्रेन के युद्ध को जल्दी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। मोदी ने कहा, ‘हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती’। गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल ने छह दिन पहले 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। उसके बाद से लगातार हमले हो रहे हैं। ईरान कई खाड़ी देशों में बने अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है।

Exit mobile version