Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने की नशा मुक्ति की अपील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम में मन की बात में नशा मुक्ति की अपील की है। उन्होंने मन की बात के 137वें एपिसोड में रविवार को कहा कि मन की बात नए प्रयासों सामने लाने का मंच है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा।

प्रधानमंत्री ने इस बार के प्रसारण में बताया कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आठ करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं और ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के जरिए फिजी से लेकर दुनिया भर में तिरंगा शान से फहराया गया। फिजी के सुवा में सूर्य की पहली किरणों के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद, तिरंगा एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशनों और चौकियों पर लहराता रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहा सकारात्मक ट्रेंड के बारे में बताते हुए कहा कि देश में एवाकाडो की मांग तेजी से बढ़ रही है और किसान इसकी खेती से शानदार कमाई कर रहे हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के कडपा में किसान वरदराज की मिसाल दी और कहा कि उन्होंने चार टन एवोकाडो का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में सप्लाई किया।

Exit mobile version