Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने ऑर्गन डोनेट करने की अपील की

Dibrugarh [Assam], Dec 21 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks during Bhoomi Poojan of urea plant of Assam Valley Fertiliser & Chemical Company Ltd. at Namrup, in Dibrugarh on Sunday. (DD News/ANI Video Grab)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एक बेहद जरूरी मुद्दा उठाया। उन्होंने देश के लोगों से ऑर्गन डोनेट करने की अपील की। लोगों से प्रौद्योगिकी अपनाने की और साइबर क्राइम से बचने की सलाह देने के साथ साथ प्रधानमंत्री ने ऑर्गन डोनेशन की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को इसकी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर कई मिसालें भी दीं।

मोदी ने कहा, ‘केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है’। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्रा हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। ऐसे ही राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देश के लोगों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए एआई इम्पैक्ट समिट के बारे में भी बताया। मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा, ‘समिट में  मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई’।

Exit mobile version