नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ एक रील शेयर की। 32 सेकेंड की इस रील में वे गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य खिलाड़ियों के साथ नजर आए। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’। उन्होंने आगे कहा, ‘ऑल्वेज चीयर फॉर भारत…भारत माता की जय’। गौरतलब है कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वालों से भी मिले थे और पिछले दिनों चेस चैंपियंस से भी मुलाकात की थी।
कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं से मिले मोदी
