Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जनता को भड़का रहा है विपक्ष- मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने गृह प्रदेश गुजरात के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने वाव थराड में 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जम कर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह ऊर्जा संकट बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है।

इसके बाद मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी कांग्रेस सियासी लाभ के लिए जनता को भड़काने और अफवाह फैलाने में लगी है। ताकि देश में डर का माहौल बने और लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हों। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का प्रयास यह है कि अव्यवस्था फैल जाए और उसका कांग्रेस दुष्प्रचार करे।

बहरहाल, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट का और गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। यहां प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने कोरोना के समय ही तय कर लिया था कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर का नया हब बनेगा’। पीएम मोदी उद्घाटन के बाद प्लांट देखने पहुंचे और इंजीनियरों से बातचीत की। गौरतलब है कि केयन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन मंगलवार, 31 मार्च से शुरू हो गया। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था।

Exit mobile version