Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने बंधकों की रिहाई का स्वागत किया

New Delhi, Oct 08 (ANI): Prime Minister Narendra Modi addressing during the inauguration of India Mobile Congress (IMC) 2025 at Yashobhoomi Convention Centre, in New Delhi on Wednesday. (ANI Video Grab)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास की कैद से इजराइल के सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के शांति प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने बंधकों की रिहाई को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के दृढ़ संकल्‍प का प्रतीक बताया है। गौरतलब है कि 738 दिनों के बाद हमास की कैद से 20 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया गया है।

इजराइल के नागरिकों के रिहाई के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, ‘हम दो साल से ज्‍यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं’।

Exit mobile version