Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत

Patna, Feb 03 (ANI): MLA from Bihar's Mokama Assembly Constituency Anant Singh speaks to the media as he arrives at State Assembly to attend the Budget Session, in Patna on Tuesday. (ANI Photo)

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के साथ ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था और दावा किया था कि जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा था किअब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे।

बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार हुए और जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 

Also Read : युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन इकोसिस्टम की जरुरत : राजनाथ

निचली अदालतों से अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत मंजूर कर ली।

16 मार्च 2026 को बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें अनंत सिंह ने जेल से आकर जदयू उम्मीदवार नीतीश कुमार को वोट दिया था। मतदान के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा था कि जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

राज्यसभा चुनाव से पहले भी अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे। बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छू-कर आशीर्वाद लिया था। अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version