Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रबी की फसलों की एमएसपी बढ़ी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अगले सीजन के लिए रबी के फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मंजूरी दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में साल 2027-28 के लिए सभी छह रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी बढ़ाने का फैसला हुआ है। गेहूं की एमएसपी में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 17 सौ करोड़ रुपए की योजना की मंजूरी भी दी गई है।

वैष्णव ने बताया है कि कुसुम, सरसों, राई और मसूर की एमएसपी भी बढ़ाई गई है। एमएसपी बढ़ाने के अलावा सस्ते दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट ने उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपए की सब्सिडी मंजूर दी है। उन्होंने कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज तीन योजना को भी मंजूरी दी गई है। इस योजना पर एक लाख 86 हजार 405 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावाट तक रिन्यूएबल एनर्जी के लिए इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम बनाया जाएगा। यह काम साल 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Exit mobile version