राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मुंबई में बोट हादसे में 13 की मौत

Image Source: ANI

मुंबई। मुंबई में नौसेना की एक हाई स्पीड बोट की टक्कर से एक यात्री बोट समुद्र में डूब गया, जिसमें नौसेना के तीन कर्मचारियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। नीलकमल नाम की यात्री बोट मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रहीस थी। 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में एक सौ से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया। हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब चार 55 बजे हुआ।

मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने यात्रियों से भरी बोट को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने देर शाम करीब साढ़े आठ बजे विधानसभा में बताया कि मरने वाले 13 लोगों में से 10 आम लोग हैं जबकि तीन नौसेना के कर्मचारी हैं। बचाए गए लोगों लोगों को छह अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजन को पांच पांच लाख रुपए की सहायता राशि देगी। पुलिस और नौसेना मिलकर हादसे की जांच करेंगे।

Also Read: मुंबई में बोट हादसे में 13 की मौत

बताया जा रहा है कि नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन तीन और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया। बचाव अभियान में नौसेना के 11 बोट, मरीन पुलिस की तीन बोट और कोस्ट गार्ड की एक बोट लगी। चार हेलीकॉप्टर भी बचाव अभियान में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर से नियंत्रण खो बैठा और जहाज नीलकमल बोट से टकरा गया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *