Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ओली ने साजिश का आरोप लगाया

काठमांडो। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राजधानी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को प्रदर्शनकारी युवाओं के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी। उन्हेंने एक खुला पत्र लिखा, जिसमें कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बड़ी साजिश है। इस पत्र में उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन, संघर्षों और मौजूदा राजनीतिक हालात को जोड़ते हुए युवाओं से कहा कि वे देश की व्यवस्था को बचाने के प्रति संवेदनशील रहें।

ओली ने प्रदर्शनकारियों के नाम चिट्ठी में लिखा, ‘आंदोलन के दौरान हुए हिंसक घटनाक्रम जेन जेड के मासूम हाथों से नहीं हुए, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश है’। उन्होंने कार्यालयों में आगजनी और जेल से कैदी छुड़ाने जैसी घटनाओं को पहले से तय बताया। चिट्ठी में उन्होंने अपने ठिकाना शिवपुरी बताया है। यह काठमांडो से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।

Exit mobile version