Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नाइजीरिया : इस्लामी चरपंथियों ने आठ किसानों की हत्या की

Nigeria :- उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने आठ किसानों की हत्या कर दी और 10 किसानों को अगवा कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बृहस्पतिवार को बोर्नो राज्य के माफा जिले में घात लगाकर किसानों पर हमला किया और उनका गला रेत दिया। 

राज्य के गर्वनर बाबागाना जुमुल ने कहा कि यह हमला सरकार की उस सफल कोशिश को बेपटरी करने का एक प्रयास है, जिसके तहत बोर्नो में विस्थापित लोगों को उनके गांवों में वापस बसाया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ ही स्थानीय निवासियों से भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की। (भाषा)

Exit mobile version