Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

36 नहीं 32 राफेल ही एक्टिव हैं!

चीन-पाकिस्तान

नई दिल्ली। ब्रिटेन की एक पत्रिका ने बड़ा दावा किया है। ब्रिटिश एविएशन मैगजीन ‘फ्लाइट ग्लोबल’ ने दावा किया है कि भारत के पास 36 नहीं, बल्कि 32 एक्टिव राफेल हैं। हालांकि पत्रिका ने यह नहीं बताया है कि बाकी चार लड़ाकू विमान कहां हैं या उन्हें सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया। भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी इस रिपोर्ट को गलत बता रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

गौरतलब है कि, पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के कई राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। तभी यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या इसी आधार पर ब्रिटिश पत्रिका ने यह दावा किया है। हालांकि कई सैन्य जानकार यह बता रहे हैं कि जिन राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया गया था वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते देखे गए थे।

बहरहाल, ‘फ्लाइट ग्लोबल’ की मैग्जीन ने 2027 की वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी रिपोर्ट में 160 देशों के सैन्य विमान बेड़ों के आंकड़े शामिल हैं। इसके भारतीय भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल डीएच/ईएच की संख्या 32 बताई गई है। डीएच मतलब दो सीटों वाला और ईएच मतलब एक सीट वाला राफेल विमान। गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और आठ दो सीट वाले विमान शामिल हैं।

पिछले साल की रिपोर्ट में इसी ब्रिटिश मैगजीन ने 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था। इस बार संख्या घटा कर 32 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस बदलाव का कोई कारण या समर्थन में सबूत नहीं दिया गया है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

Exit mobile version