Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पीएनजी कनेक्शन काटने के नोटिस

New Delhi, Dec 01 (ANI): The price of the 19-kg commercial liquefied petroleum gas (LPG) cylinder has been increased by more than Rupees 100 with effect from December 1, even as the household cooking gas prices are unchanged on Wednesday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग के कारण रसोई गैस के सिलेंडर की कमी के बीच खबर है कि लोगों की रसोई घर में लगे पीएनजी कनेक्शन को काटने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि यह नोटिस सिर्फ उन लोगों के लिए जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है। सोचें, रसोई गैस के चौतरफा संकट के समय यह नोटिस भेजना कि अगर ग्राहकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा, क्या कोई संयोग है?

गौरतलब है कि इन खबरों पर विवाद के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि यह कोई नया नियम नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी है, वह पुराने अभियान का ही हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि ज्यादा से ज्यादा गैस ग्राहक अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें, ताकि सिस्टम में फर्जीवाड़ा न हो।

गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले की वजह से देश भर में एलपीजी की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। तभी ई-केवाईसी से जुड़े नोटिस की खबरें सामने आने पर अफरा तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

Exit mobile version