Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एलजी से मिले उमर, सरकार में फेरबदल करेंगे

उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में अगले हफ्ते फेरबदल होगी। कम से कम दो मंत्रियों को बदला जाएगा। पहले से दो पद खाली हैं। बताया जा रहा है कि तीन नए मंत्री सरकार में शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने इशारा किया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में ही मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल होगी। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकती है।

शनिवार को उप राज्यपाल से मुलाकात में उमर अब्दुल्ला ने शपथ ग्रहण समारोह का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया है। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उप राज्यपाल कुछ दिनों से बाहर थे और इस दौरान उनकी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं थी। उमर ने कहा कि वे उनका हालचाल जानने और कुछ प्रशासनिक व अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिले थे। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अब उप राज्यपाल की ओर से शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया जाना बाकी है।

Exit mobile version