Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कश्मीर में धमाके में एक व्यक्ति की मौत

पहलगाम

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को हुए एक धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना गुलमर्ग थाना क्षेत्र के आशा पोस्ट के पास सुमली वाली ढोक इलाके की है। पुलिस ने बताया कि, मरने वाले की पहचान जुबैर अहमद बजाद के रूप में हुई है। वह बारामूला जिले के चंदूसा के गलीबल गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया है कि घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि उनकी पहचान और चोटों की गंभीरता की जानकारी सामने नहीं आई है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

Exit mobile version