Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

होर्मुज में बचाए गए 24 भारतीय नाविक

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले शुरू होने के बाद से तनाव का केंद्र बनी होर्मुज की खाड़ी में एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों को भारतीय नौसेना ने बचाया। शुरुआती खबरों में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह तेल टैंकर ईरान और इजराइल में नए सिरे से शुरू हुई जंग का शिकार बना हो सकता है।

इस बीच इलाके में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को वहां से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर भारतीयों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान दोनों संघर्ष रोकना चाहते हैं और अंतिम समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता होने तक ईरान पर लगी नाकाबंदी जारी रहेगी।

Exit mobile version