Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बारूदी सुरंग बिछा रहे बोट्स तबाह करने के आदेश

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले युद्धविराम का ऐलान किया है लेकिन वे होर्मुज की खाड़ी में तनाव बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अब होर्मुज की खाड़ी में बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरानी बोट्स को नष्ट करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है, ‘मैंने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछा रहे छोटे से छोटे जहाजों को बिना हिचकिचाहट तबाह कर दिया जाए’।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि बारूदी सुरंग हटाने वाले उनके जहाज खाड़ी को साफ कर रहे हैं। उन्होंने इस काम को तीन गुना तेजी से करने का आदेश दिया है। एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि होर्मुज की खाड़ी पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में है। अमेरिकी नेवी की परमिशन के बिना कोई भी जहाज यहां से निकल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक होर्मुज की खाड़ी पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है। ईरान युद्ध में बुरी तरह हार रहा है।

Exit mobile version