Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत को मिला दूसरा गोल्ड

पेरिस। पेरिस में चल रहे पैरालम्पिक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। पहले अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड दिलाया था और अब बैडमिंटन मेंस सिंगल्स की एसएल 3 श्रेणी में नितेश कुमार ने फाइनल जीता। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। उनसे पहले सोमवार को ही डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता था।

भारत को पैरालम्पिक गेम्स में शूटर अवनि लेखरा ने पहला गोल्ड मेडल दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनसे फोन पर बात कर बधाई दी। पैरालम्पिक में भारत अब तक दो गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज जीत चुका है। सोमवार को भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग और तीरंगाजी में भी मेडल जीत सकता है।

पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड एसएच 6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई कांस्य पदक का मैच हार गए। उन्हें इंडोनेशिया के सुभान और मर्लिना ने 21-17, 21-12 से हरा दिया। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवान इंडोनेशिया की रीना मर्लिना से कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगी।

Exit mobile version