Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पश्चिम बंग होगा अब पश्चिम बंगाल

Howrah, Aug 16 (ANI): West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari addresses a press conference at Nabanna (State Secretariat), in Howrah on Sunday. (ANI Photo)

कोलकाता। मुख्यमंत्री रहते ममता बनर्जी जो काम नहीं कर पाईं वह काम शुभेंदु अधिकारी करेंगे। उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर पश्चिम बंग किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला हो गया है।

गौरतलब है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा। इसमें नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। गौरतलब है कि देश में अब तक छह राज्यों के नाम बदल चुके हैं। आखिरी बार 2026 में केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था।

भाजपा का कहना है कि राज्य की ऐतिहासिक पहचान बचाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिम बंग कियाजा रहा है। गौरतलब है कि 1947 में बंगाल के बंटवारे के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना। भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगा नाम इस इतिहास और राज्य के गठन से जुड़ी पहचान को दर्शाता है। पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘बांग्ला’ नाम पर भी आपत्ति जताई थी, क्योंकि उनको लगता था कि यह बांग्लादेश के नाम से मिलता जुलता है। इससे पहले 1999 और 2011 में भी पश्चिम बंगा नाम का प्रस्ताव किया गया था।

Exit mobile version