Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कल प्री मानसून बारिश संभव

Chennai, Nov 30 (ANI): A man holding an umbrella wades through a waterlogged road following heavy rainfall triggered by Cyclone Fengal, in Chennai on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। मानसून के समय से पहले पहुंचने का अनुमान गलत साबित हो गया है। लेकिन मौसम विभाग को लग रहा है कि शुक्रवार, 29 मई से प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के करीब 90 फीसदी हिस्सों में 29 मई से पांच जून तक प्री मानसून बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंचा है। इसलिए प्री मानसून बारिश को काफी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि केरल में 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन ढाई मिलीमीटर बारिश होने पर मानसून पहुंचने का ऐलान किया जाता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि इस बार तय समय से छह दिन पहले 26 मई को मानसून पहुंच जाएगा। लेकिन केरल में नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह भी कहा जा रहा है कि दक्षिण मध्य अरब सागर में चक्रवाती सरकुलेशन से भी बादल कमजोर हुए हैं।

यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सेटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसके मुताबिक अगले आठ दिन में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। बहरहाल, मौसम विभाग ने गुरुवार, 28 मई के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में गर्मी रहेगी। गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

Exit mobile version