नई दिल्ली। पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि पुतिन ने कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है।
पुतिन और पेजेशकियान के बीच वार्ता की जानकारी देने के लिए रूस की तरफ से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि पुतिन ने राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते से इस समस्या का हल निकालने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रूस एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। गौरतलब है कि इस्लामाबाद की वार्ता चीन के भी मध्यस्थ बनने की चर्चा थी।
