Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

12वीं की कॉपी का पुनर्मूल्यांकन एक जून से

CBSE

New Delhi, Feb 17 (ANI): Students leave the examination centre after appearing for the Central Board of Secondary Education (CBSE) Class 12th Physical Education exam, in New Delhi on Monday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। 12वीं की परीक्षा के नतीजों के बाद चार लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी मांगी है और उसकी फिर से जांच करने का आवेदन दिया है। अब इन आवेदनों पर एक जून से कार्रवाई होगी। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए बनी वेबसाइट एक जून से शुरू होगा। पहले कहा गया था कि 29 मई से उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन इसे दो दिन बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने शुक्रवार को तारीख बढ़ाने का ऐलान किया। बोर्ड ने 19 मई से यह प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन आवेदन संख्या ज्यादा होने के कारण वेबसाइट क्रैश हो रही थी। इसके बाद तारीख बढ़ा कर 25 मई तक कर दी थी। हालांकि इस दौरान छात्रों को पोर्टल पर सर्वर डाउन, पेमेंट फेल होने और धुंधले पन्ने जैसी तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि छात्रों की शिकायत के बाद पुनर्मूल्यांकन की तिथि दो दिन आगे बढ़ाई गई है। बोर्ड का दावा है कि इसमें सुधार किया जा रहा है ताकि छात्रों को परेशानी न हो।

Exit mobile version