Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एक लाख करोड़ का रिसर्च फंड

New Delhi, Oct 17 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks at the NDTV World Summit 2025, in New Delhi on Friday. (DPR PMO/ANI Photo)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के एक बड़े फंड का ऐलान किया। उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव में देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट यानी आरएंडडी के इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम फंड लॉन्च किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ने कहा कि भारत अब केवल प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता नहीं रह गया है, बल्कि प्रौद्योगिकी के जरिए बदलाव में अग्रणी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर भारत के पास है।

गौरतलब है कि भारत मंडपम में चल रहा यह कॉन्क्लेव पांच नवंबर तक चलेगा। इसमें शिक्षा, शोध, उद्योग आदि से जुड़े तीन हजार से ज्यादा प्रतिभागी, नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जब विज्ञान का पैमाना मिलता है, जब नवाचार समावेशी हो जाता है, जब प्रौद्योगिकी परिवर्तन को प्रेरित करती है, तब बड़ी उपलब्धियों की नींव रखी जाती है। हम रिसर्च को आसान बनाने पर फोकस कर रहे हैं ताकि भारत में नवाचार का एक मॉडर्न इकोसिस्टम डेवलप हो सके’। उन्होंने कहा कि आज भारत के पास दुनिया का सबसे सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है। भारत एथिकल और ह्यूमन सेंट्रिक एआई के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क को आकार दे रहा है।

Exit mobile version