कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 12:07 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 21 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो आईसीयू में है। अन्य 18 की हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ने शुभेंदु ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे अब भी कुछ लोग फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए राज्य और केंद्र की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बचाव कार्य में सेना की पूर्वी कमान की भी मदद ली जा रही है।
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही
