शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also Read : लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
एक वायरल वीडियो में बादल को एक इमारत के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।
इससे पहले दिन में, बादल अकाली दल की सांसद एवं अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे।
Pic Credit : ANI
