Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

Patna, Apr 14 (ANI): Deputy Chief Minister Samrat Choudhary being garlanded after his unanimous election as Leader of the BJP Legislative Party in Bihar, in Patna on Tuesday. BJP's Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan and Bihar BJP chief Sanjay Sarogi also present. (ANI Video Grab)

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी उठापटक का दौर खत्म हो गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। ऐसे में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया।

वहीं, सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आभार जताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Also Read : कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।

इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर अपने पद से त्यागपत्र सौंपा और इसके बाद वह लोक भवन से बाहर निकले। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया।

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version