Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

संजय सरावगी बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के एक दिन बाद सोमवार को बिहार के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। राज्य सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता और छह बार के विधायक संजय सरावगी को नया अध्यक्ष बनाया गया है। संजय सरावगी दरभंगा विधानसभा सीट से लगातार छह बार से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार उनको मंत्री नहीं बनाया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नाम की घोषणा के बाद संजय सरावगी ने कहा, ‘हम लोग पार्टी को मां के समान मानते हैं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है, खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हम लोग पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पार्टी की उनके एक एक कार्यकर्ता पर निगाह रहती है। वो सबको देखती हैं कि कौन क्या कर रहा है’।

सरावगी ने सोमवार को कहा, ‘कल नितिन नबीन को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है, ये सबके लिए गौरव का विषय है। हम लोग रणनीति बनाएंगे कि कैसे पार्टी आगे बढ़े’। संजय सरावगी 2005 से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं और भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं।

Exit mobile version