Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वंदे मातरम पर शाह का सोनिया पर निशाना

New Delhi, Sep 28 (ANI): Union Home Minister Amit Shah speaks at Bharat Manthan-2025 on the topic 'Naxal-free India: Ending Red Terror under Prime Minister Narendra Modi's leadership', in New Delhi, on Sunday (ANI Video Grab)

जयपुर। स्वाधीनता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं के अलावा वंदे मातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार के लोगों ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई और कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम का अपमान किया है।

बहरहाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के डेढ़ सौवें साल पर पीएम मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को सम्मान वापस दिलाने का काम किया है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हिए कहा, ‘कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए… कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा। यह गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता’।

गृह मंत्री ने कहा कि ‘सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेसियों में जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए’।

राजस्थान दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। गौरतलब है कि 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि थी। बहरहाल, अमित शाह ने राजस्थान दौरे में चित्तौड़गढ़ सहित 15 जिलों के 5,659 करोड़ के 944 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके बाद अमित शाह अलवर पहुंचे, जहां ने सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास किया।

Exit mobile version