Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। पिछले तीन दिन से लगातार इसमें गिरावट हो रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 2.4 फीसदी गिर कर 81.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दिन के कारोबार के दौरान एक बार यह 80.89 डॉलर तक पहुंच गया था, जो चार मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.8 फीसदी गिर कर 78.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 78.27 डॉलर तक फिसला, जो 10 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार को ही तेल की कीमतों में करीब पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। माना जा रहा है कि होर्मुज की खाड़ी फिर से खुलने से वैश्विक तेल आपूर्ति सुगम हो जाएगी और तब तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी।

Exit mobile version