Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शिवकुमार सरकार का विस्तार इस हफ्ते

karnatak congress

नई दिल्ली। कर्नाटक की डीके शिवकुमार की सरकार का विस्तार इस हफ्ते हो सकता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कांग्रेस आलाकमान की ओर से संभावित मंत्रियों के नाम को हरी झंडी दी जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। वहां कर्नाटक सरकार के विस्तार पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि डीके शिवकुमार के शपथ लेने के दो महीने हो गए हैं लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार सरकार के विस्तार पर चर्चा हो चुकी है और रविवार की रात तक 20 नए मंत्रियों के नाम तय हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह शपथ ग्रहण हो सकता है। अभी कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। डीके शिवकुमार ने तीन जून को उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और 12 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 मंत्री हो सकते हैं।

राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल 20 पद खाली हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान जातीय, सामुदायिक और नए व पुराने नेताओं में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसकी वजह से कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है। इसके अलावा, डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुटों की ओर से अलग अलग नाम सुझाए जा रहे हैं।

Exit mobile version