Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग

US Terrorist Attack

नई दिल्ली। इस साल दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के करीब डेढ़ किलोमीटर की दूर पर फायरिंग हुई, जिसमें पांच लोगों को गोली लगी है। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया है कि लोगान सर्किल के पास कई जगह फायरिंग हुई है। इससे पहले मार्च में एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के बाहर 30 राउंड फायरिंग की थी। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थी।

बहरहाल, गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों से 15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील की। आसपास के स्कूलों में पुलिस ने लॉकडाउन लगा दिया। इलाके की सड़कों को बंद कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। हालांकि देर शाम तक इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी।

Exit mobile version