Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

इराक में विमान क्रैश में छह अमेरिकी मौत

नई दिल्ली। ईरान युद्ध में कितने अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं, इसके बारे में पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। लेकिन अमेरिकी सेना ने स्वीकार किया है कि इराक में उसका एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें चालक दल के सभी छह सदस्य मारे गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुआ केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान है।

पहले कहा गया था कि चालक दल को चार लोगों की मौत हुई है। लेकिन बाद में अमेरिकी सेना ने सभी छह सदस्यों की मौत की जानकारी दी। यह विमान पश्चिमी इराक में ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान हवा में दूसरे केसी-135 टैंकर के साथ मिशन पर था, जिसमें से एक सुरक्षित उतर गया। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक हादसा दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुआ। अभी दुर्घटना की जांच चल रही है।

Exit mobile version