nayaindia Raigad LANDSLIDE five persons were killed महाराष्ट्र में भूस्खलन, पांच लोगों की मौत तीन अन्य घायल
States

महाराष्ट्र में भूस्खलन, पांच लोगों की मौत तीन अन्य घायल

ByNI Desk,
Share

MAHARASHTRA five persons killed:- महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में बुधवार रात हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अब तक 75 लोगों को निकाला जा चुका है। राष्ट्रीय आपदा मोचनबल की चार टीमों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश के राज्य मंत्री दादा भुसे और उदय सामंत आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।

गृहमंत्री अमित शाह ने तेज वर्षा के कारण रायगढ़ में हुए भू-स्खलन के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। एक ट्वीट में श्री शाह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के चार दल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कल रात से ही स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारी बारिश और अंधेरे के कारण राहत कार्य में बाधा आई। लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है। श्री फडनवीस ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें