Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Yogi Adityanath: भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा…

Image Credit: Business Standard

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने नालंदा विश्वविद्यालय के इस आधुनिक स्वरूप को शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करने वाला और साथ ही इसे भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का अमृतकाल कह दिया हैं।

Yogi Adityanath ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा हैं की बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के इस नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और उनके शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण हैं। और भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करेगा। इसके साथ ही यह भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का अमृतकाल हैं। और देश वासियों को बधाई एवं आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

उल्लेखनीय हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया हैं। और केंउ्र सरकार ने 17 देशों के सहयोग से राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया हैं। इसके साथ ही नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास हैं। क्योंकि इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा की नालंदा एक पहचान हैं, एक सम्मान हैं। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा हैं। और नालंदा उद्घोष हैं इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं। लेकिन आग की लपटें कभी भी ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।

यह भी पढ़ें :-

PM Modi का कश्मीर में योग दिवस, तीन हजार करोड़…

पीएम मोदी के कार्यकाल में नालंदा विश्वविद्यालय का काम तेजी से हुआ: नीतीश

Exit mobile version