Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एनसीपी के विलय पर सुनेत्रा ने चुप्पी तोड़ी

Mumbai, Jan 31 (ANI): Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, takes oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan, in Mumbai on Saturday. (ANI Video Grab)

मुंबई। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री और एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने दोनों धड़े के विलय को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने भी साफ साफ कुछ नहीं कहा है। लेकिन उन्होंने जो कहा है उससे अंदाजा लग रहा है कि विलय की बातचीत चल रही है। असल में सुनेत्रा पवार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने विलय को लेकर कहा कि समय आने पर पता चल जाएगा।

पत्रकारों के सवालों पर सुनेत्रा पवार ने कहा, ‘मैं जानती हूं आप सबकी दिलचस्पी किसी और मुद्दे में ज्यादा है। लेकिन आज का विषय अलग है’। उन्होंने आगे विलय को लेकर कहा, ‘उचित समय आने पर सब पता चल जाएगा’। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ ने दो बार शरद पवार से मुलाकात की है। प्रफुल्ल पटेल ने भी अस्पताल में जाकर शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद ही विलय की अटकलें तेज हुईं।

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल से 10 नवंबर के बाद मिलने को कहा था। बुधवार, 11 नवंबर को दोनों की मुलाकात होनी थी। लेकिन त्योहारों के कारण इसे टाल दिया गया। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर बातचीत हुई है। अजित पवार ने इसके लिए एक रूपरेखा और विजन भी बताया था। तटकरे ने कहा था, ‘अगर अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय 12 फरवरी को पूरा हो गया होता’। उन्होंने यह भी कहा था कि अजित पवार की अचानक मौत के बाद प्रक्रिया रुक गई, लेकिन बातचीत जारी रही।

गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी में संगठन को लेकर मतभेद की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि, पार्थ पवार के संगठनात्मक फैसलों में बढ़ते दखल से पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता नाराज हैं। पार्थ ने जिशान सिद्दीकी को मुंबई शहर अध्यक्ष और उमेश पाटिल को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया था। इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी के कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी।

Exit mobile version