Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

टाटा समूह को सरकार बरबाद कर रही

Raebareli, May 19 (ANI): Lok Sabha LoP Rahul Gandhi addresses a public meeting at the Gram Vikas Samvad in Bachhrawan, in Raebareli on Tuesday. (AICC/ANI Photo)

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी टाटा समूह के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार इस कारोबारी समूह को बरबाद कर रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि टाटा ग्रुप को क्रिमिनल तरीके से बरबाद किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बिजनेस लीडर एक शब्द भी कहने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इंडियन बिजनेस सरकार का खिलौना नहीं है। हम इन अपराधों का इंसाफ करेंगे’। इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल अविश्वास फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए।

गौरतलब है कि, टाटा ग्रुप में विवाद टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बीच है। बोर्ड ने बगैर नोएल टाटा की सहमति के चंद्रशेखरन की फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। इसके अलावा दूसरा विवाद यह है कि रिजर्व बैंक चाहता है कि टाटा संस शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो ताकि उसमें पारदर्शिता बनी रहे।

ध्यान रहे टाटा समूह में 66 हिस्सेदारी टाटा के अलग अलग ट्रस्ट्स की है। वह कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के सख्त खिलाफ है। उसका मानना है कि इससे ग्रुप पर उसका कंट्रोल कम हो सकता है। कहा जा रहा है कि टाटा ट्रस्ट की एजीएम में चंद्रशेखर की नियुक्ति को रद्द कराने की कोशिश हो सकती है।

Exit mobile version